गीतकार इंद्रदेव को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित
नजीबाबाद। गीतायन मंच ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें गीतकार इंद्रदेव भारती को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
गीतायन मंच की ओर से इंद्र देव भारती की अध्यक्षता में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवित्री सुचि शर्मा ने अपनी कविताओं के संग्रह गंतव्य नामक पुस्तक का विमोचन किया। काव्य गोष्ठी में कवि डा.भूपेंद्र अनाड़ी ने बहन भाई का रिश्ता सबसे पावन है संसार में.., नरेंद्र जीत सिंह अनाम ने बहनों की रक्षा को भाई अपना जीवन देते वार.., निशा अग्रवाल ने भाई बहन के रिश्ते भैया पक्कम पक्के है.., ज्योत्सना भारती ने नेह से भरे बस ये दो धागे बहन भाई को बांधे है.., अजय जैन ने रक्षा बंधन पर बांधे जो तूने दो कच्चे धागे.., डा. पूनम चौहान ने मन वीणा के तार प्रिय तुम, सांसों का आधार प्रिय तुम.., शुचि शर्मा ने ओ कान्हा तेरे चरणों में मन की ये झीनी चादर कई बार लायी मैं..,इंद्र देव भारती ने लिखा माथे पे है या कि इन हाथों की लकीरों में, ये दो धागे की चाहत ले खड़े हम है फकीरों में.., मीनाक्षी गोयल ने आजकल मैं सांप हो गया हूं जो दूध पिलाने आता है उसी को डस लेता हूं.. आदि प्रस्तुतियां दी। संवाद