- टीम में मेरठ व लोकल अफसर, पुलिस रही शामिल
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/मंडावर। अवर अभियंता को गोली मारने के प्रकरण में बिजली विभाग सख्त है। बिजली विभाग की लखनऊ व मेरठ की संयुक्त टीम में शामिल विजिलेंस अधिकारी व विभाग के अफसरों ने गांव सादकपुर उर्फ बिलासपुर में छापा मारा। इस दौरान अफसरों ने 70 लोगों को बिजली करते पकड़ा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
शनिवार को एसडीओ दीपक कुमार चंदक व खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर बिजलीघर के अवर अभियंता दीपक कुमार राजपूत आदि गांव सादकपुर उर्फ विलासपुर में विद्युत बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने गए थे। उसी गांव निवासी महिपाल पर 1.43 लाख रुपये विद्युत बिल बकाया था। विद्युत विभाग की टीम ने महिपाल सिंह का कनेक्शन काट दिया था। जिसपर महिपाल सिंह ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट व पथराव कर दिया था। महिपाल सिंह के पुत्र ने जेई दीपक कुमार के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दी थी। गोली जई के पैर में घुटने के ऊपर लग गई थी।
बुधवार को एसई धामपुर की उपस्थिति में मेरठ व लखनऊ बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम विलाशपुर, शादीपुर, भवानीपुर में बड़े पैमाने पर बकाएदारों पर कार्रवाई की। टीम ने लगभग 70 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की कार्रवाई की।