फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रेन से गिरकर लखनऊ निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे लखनऊ निवासी रक्षाराम (35) की गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ के कैसरगंज निवासी रक्षा राम अपने दो अन्य साथियों के साथ लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से अंबाला जा रहे थे। बताया जाता है कि जब ट्रेन मंगलवार की सुबह करीब छह बजे नगीना से पहले पुरैनी रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तो रक्षा राम बोगी के गेट पर खड़े हो गए। अचानक ट्रेन से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उसके दो अन्य साथी गंभीर अवस्था में उसे नगीना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि रक्षा राम अपने दो अन्य साथियों के साथ टाइल्स का काम करने के लिए अमृतसर जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें