फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - लखनऊ के अफसर चिकित्सकों पर रखेंगे नजर

Thu, 18 May 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल अस्पताल में लगे 16 कैमरे आईसीसीसी लखनऊ से जोड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में अब लखनऊ के अफसर तीसरी आंख से चिकित्सकों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके लिए 16 कैमरों को आईसीसीसी (एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर) से जोड़ा गया है। निगरानी बढ़ाने से अब गड़बड़ी करना आसान नहीं होगा।

बिजनौर मेडिकल अस्पताल में अलग-अलग स्थानों पर कुल 32 कैमरे लगवाए गए हैं। ओपीडी के बाहर, इमरजेंसी, मेडिकल परिसर, आईसीयू, एसएनसीयू, पंजीकरण काउंटर, आईपीडी वार्ड, प्रयोगशाला, प्रवेश द्वार, ओटी, लेबर रूम नर्स काउंटर, एक्स रे कक्ष, ब्लड बैंक, फार्मेसी पर कैमरे लगे हुए हैं। 16 कैमरे सुरक्षा की दृष्टि से लगे हैं। जबकि 16 कैमरे स्टाफ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए हैं।
विज्ञापन

इन कैमरों के जरिए लखनऊ में बैठे अधिकारी अस्पताल में कमियों की आसानी से जानकारी ले सकते हैं। अस्पताल में साफ-सफाई न होना, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का समय से अस्पताल नहीं पहुंचना, मरीजों और तीमारदारों से अभद्र व्यवहार करने के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। इन सब असुविधाओं पर लगाम लगाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन


वर्जन::
मुख्यालय के निर्देशानुसार चिह्नित जगहों पर कैमरे लगवा दिए गए हैं। इन कैमरों को आईसीसीसी लखनऊ से जोड़ दिया गया है। लखनऊ से ही अधिकारी अस्पताल में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें