फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का स्योहारा में स्टॉपेज बना

Thu, 02 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्योहारा में  लंबे समय से ठहराव की मांग के बाद आखिर एक फरवरी से स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय द्वारा लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। जानकारी मिलते ही क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन का 28 फरवरी 2008  से पहले तक स्योहारा स्टेशन पर स्टॉपेज था। रेलवे विभाग ने 01 मार्च 2008 से इस ट्रेन का ठहराव समाप्त कर दिया था। इस ट्रेन के ठहराव के लिए तभी से   अनुराग भटनागर, मिंटू चौहान, बदर खान, डा. मनोज कुमार वर्मा, सरदार चरनजीत तनेजा, अशोक अरोड़ा, रिजवान अहमद, अंकुर अरोड़ा आदि की अगुवाई में आंदोलन चलाया जा रहा था। नौ वर्षों से क्षेत्र की जनता की मांग के बाद 01 फरवरी आज से रेल मंत्रालय ने इस के ठहराव को पुन: शुरू किया है। यह ट्रेन सुबह 4.40 बजे चंडीगढ़ की ओर तथा रात दो बजे स्योहारा से लखनऊ के लिए जाया करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें