फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: युवती की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। धामपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बिजनौर के एक मोहल्ले में रोहन शर्मा पुत्र विरेंद्र शर्मा निवासी कंभौर के संग अप्रैल 2023 से रहती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। नवंबर 2024 में युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में युवती की बहन की ओर से आरोपी रोहन शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कहा कि साथ में रहते हुए बहन ने शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया। आरोपी ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी रोहन को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें