आग से कोल्हू पर रखी खोई जलकर राख
नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती-मंडावली मार्ग पर नरपाल सिंह और याकूब के कोल्हुओं पर रखी खोई में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने खोई मे आग लगने की सूचना कोल्हू स्वामियों को दी। भीषण गर्मी के चलते खोई में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। कोल्हू स्वामियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन दल ने काफी प्रयास के बाद विकराल रूप लेती खोई की आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि किसी राहगीर द्वारा फेंकी गई बीड़ी आदि से आग लगी। कोल्हू स्वामियों ने अग्निकांड में हजारों रुपये का नुकसान होने की जानकारी अग्निशमन दल को दी।