फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में हलवाई के घर में घुसकर लूटपाट

Thu, 02 Feb 2023 09:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर की नलकूप कालोनी में हलवाई के घर में हुई लूट की घटना के बारे जानकारी लेते सीओ अनिल कुमार।
विज्ञापन
बिजनौर। एक हलवाई के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने दस हजार की नकदी और कुछ आभूषण लूट लिए। आधा घंटा तक बदमाशों ने परिवार को आतंकित किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र की शहबाजपुर खाना नलकूप कॉलोनी में शकील पुत्र मुकीम अपनी पत्नी के संग रहता है। शादी समारोह आदि में खाना बनाकर परिवार का खर्च चलाने वाले शकील के घर में मंगलवार रात चार-पांच नकाबपोश बदमाश घुस आए। दो बदमाश घर में घुसे बाकी बाहर खड़े रहे। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शकील की पत्नी के कानों से कुंडल, बाली व पैरों की पाजेब, बिछुए और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद शकील से अलमारी खुलवाकर दस हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए। मामले की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाल नरेंद्र गौड़ और सीओ अनिल कुमार ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिंक टीम ने भी दौरा कर पड़ताल की। मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि लूट का मामला नहीं है। घर में चोरी हुई है। चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें