फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदुर की धरा से लोकसभा चुनाव का शंख

Thu, 29 Jun 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा की जनसभा के मच पर लगा नेताओं का जमावड़ा
विज्ञापन

- जनसभा में भीड़ व चेहरा दिखाने में जुटे रहे दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को महात्मा विदुर की धरती से शंखनाद कर दिया। भाजपा के मंच पर मंत्रियों एवं पार्टी नेताओं का जमावड़ा रहा।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनपद की दोनों लोकसभा सीटों सहित मंडल में खाली हाथ रह गई थी। इस बार भाजपा इन सीटों को खोना नहीं चाहती है। इसलिए भाजपा दोनों सीटों पर विशेष नजर बनाएं हुई है। बिजनौर और नगीना सीट पाने के केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को प्रभारी मंत्री बना रखा है। इसके अलावा सांसद व विधायकों को नोडल और भाजपा ने संगठन के स्तर से दोनों सीटों का प्रभारी नियुक्त रखा है। केंद्र के रेल मंत्री ने दोनों सीटों के क्षेत्र में रेलवे स्टेशनों को मॉडल के रूप में नई बिल्डिंग बनाकर विकसित किया जा रहा है। बिजनौर शहर, स्योहारा, नगीना आदि ओवरब्रिज, बिजनौर हस्तिनापुर रेलवे लाइन बनाने के लिए सर्वे कराने का कार्य चल रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए हुई पहली जनसभा में भाजपा नेताओं ने खजाना खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से नेताओं ने किसान, जनता को रिझाने के घोषणा की बौछार की। मंच से सभी वक्ताओं ने जनता से कहा कि डबल इंजन की सरकार बरकरार रहने से जिले का विकास होगा। गन्ना किसानों की नब्ज टटोलते हुए प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार फसलों का अच्छा मूल्य दे रही है और समय पर भुगतान करा रही है। किसानों कई लाभकारी योजनाओं संचालित कर रखी है। सभा में लोकसभा सीट से दावेदारी करने वाले भी मंच व आगे भीड़ के साथ चेहरे दिखाने में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें