फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘त्वरित न्याय प्राप्त करने का लोक अदालत सबसे सरल माध्यम’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘त्वरित न्याय प्राप्त करने का लोक अदालत सबसे सरल माध्यम’
विज्ञापन

बिजनौर। जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने नोडल अधिकारियों की बैठक में कहा कि लोक अदालत त्वरित न्याय प्राप्त करने का सबसे सरल एवं सस्ता माध्यम है।
जिला जज ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि 12 मार्च को जनपद के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में वादों के निस्तारण के लिए ज्यादा से ज्यादा वाद प्रस्तुत करें। जिला जज ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि लोक अदालत में निस्तारित होने वाले वादों से संबंधित समन भेजा जाना सुनिश्चित करें। इस अवसर डीएम उमेश मिश्रा ने प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि 12 मार्च को लगने वाली लोक अदालत में भागीदारी कर अधिक से अधिक वादों के निपटारे में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों से समन की तामिल सुनिश्चित करने को कहा है। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी, नोडल अधिकारी सहित लीड बैंक अधिकारी, बैंकर्स, परिवहन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें