फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी का पर्व

Sat, 14 Jan 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में लोहड़ी पर्व पर डांस करती महिला
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में लोहड़ी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
लोहड़ी पर्व को लेकर पंजाबी समाज के लोग कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। लोहड़ी को लेकर समाज के लोगों में उत्साह शुक्रवार देर शाम को दिखाई दिया। पंजाबी कॉलोनी, जैन धर्मशाला तथा अपने घरों में लोगों ने लोहड़ी जलाई और एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। लोहड़ी में लोगों ने सूखे मेवे, मूंगफली, तिल के लड्डू आदि की आहुति दी। इस अवसर पर ढोल पर सांस्कृतिक नृत्य किया गया। बच्चों व महिलाओं ने घरों में भी सांस्कृतिक आयोजित किए। जिला कारागार में शुक्रवार को लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोहड़ी पर कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जेल अधीक्षक डॉ. अदिति श्रीवास्तव और जेलर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बिजनौर में लोहड़ी पर्व पर डांस करती महिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें