फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन दुकानों के तोड़े ताले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों के तोड़े ताले, आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। सराफ की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों आर्टिफिशियल गहने चोरी कर ली। दुकान के पास लगे सीसीटीवी में पूरा मामला कैद हो गया।
भागूवाला में नौबहार सिंह और प्रमोद कुमार की सराफ की दुकान है। दोनों दुकानों के बीच डॉ. भोलेनाथ का क्लीनिक भी है। चोरों ने बुधवार रात करीब 12 बजे तीनों दुकानों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने सराफ की दुुकानों से आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत आभूषण पॉलिस करने का समान चोरी कर लिया। क्लीनिक से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। सुबह जब दुकान स्वामियों ने दुकानों के ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़, भागूवाला चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से 50 मीटर दूर गंगाराम की दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में चार व्यक्ति दुकान का ताला तोड़ते नजर आए, लेकिन रात्रि और कोहरा होने के कारण उनके चेहरे दिखाई नहीं दिए। नौबहार सिंह और प्रमोद कुमार ने पुलिस को चोरी की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकान में भी चोरी का प्रयास
भागूवाला। हाईवे किनारे परचून की दुकान पर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने जैसे ही दुकान के शटर को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया तो दुुकान के भीतर सो रहे दुकान मालिक खुदावक्श की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। सुबह होने पर उन्होंने लोगों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें