फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपा नेता के घर में ताले टूटे, लाखों की चोरी का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरेंसिक टीम और पुलिस ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन


-भाजपा नेता ने चोरी की तहरीर देने से किया इनकार


संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। भाजपा नेता प्रिंस चौधरी के घर में ही बने ऑफिस के ताले तोड़ दिए गए। ताले तोड़कर लाखों की चोरी होने का शोर मचा रहा। हालांकि भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देने से ही इनकार कर दिया। चोरी हुई या नहीं, यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी। फिर भी दिनभर जिले में चोरी को लेकर चर्चा होती रही।



भाजपा नेता प्रिंस चौधरी स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार की सुबह प्रिंस चौधरी ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने घर पर चोरी होने की सूचना दी। सीओ धामपुर सर्वम कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में प्रिंस चौधरी के पिता शहदेव सिंह पुलिस को संतुष्ट जबाब नहीं दे सके और कोई भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस के बार बार कहने के बाद भी भाजपा नेता ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन




प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। बार बार मालूम करने पर भी प्रिंस चौधरी कितना पैसा चोरी हुआ है न तो ये ही स्पष्ट बता रहे हैं और न ही कोई तहरीर दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना का पता चल सकेगा। - सर्वम कुमार, सीओ धामपुर
विज्ञापन


घर में स्थित ऑफिस में सेफ अलमारी का लॉक टूटा हुआ था, जिस पर पुलिस को फोन कर दिया। कोई सामान या पैसा चोरी नहीं हुआ है। इसलिए कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। - प्रिंस चौधरी, भाजपा नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें