डंपिंग ग्राउंड के लिए स्थान चिह्नित
बढ़ापुर। देर शाम राजस्व विभाग की टीम ने नकटा नदी के पास नगर पंचायत की आराजी में डंपिंग ग्राउंड, क्रीड़ा स्थल व पार्क के लिए स्थान चिह्नित किया।
शुक्रवार की देर शाम तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने नकटा नदी के पास नगर पंचायत की आराजी की नापतौल कर पंचायत की आराजी में डंपिंग ग्राउंड, क्रीड़ा स्थल व पार्क के लिए स्थान चिह्नित किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने बताया कि नकटा नदी के पास नगर पंचायत की आराजी है। समे डंपिंग ग्राउंड, खेल का मैदान व पार्क बनवाने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर पैमाइश कराने को लिखा था। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर नगर पंचायत की आराजी की नापतौल कर आराजी चिह्नित की। इस मौके पर तहसीलदार नगीना हामिद हुसैन, ईओ सेवाराम राजभर, थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना, राजस्व निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह, लेखपाल कमल शर्मा व नगर पंचायतकर्मी मौजूद रहे। इसके उपरांत मछली बाजार में नगर पंचायत की आराजी पर अवैध निर्माण की शिकायत पर टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य भी रुकवाया।