बिजनौर अमर उजाला की ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियागिता में भाग लेने वाली छात्रा किशिता।
- फोटो : BIJNOR
नन्ही किशिता ने फैंसी ड्रेस से मन मोहा
बिजनौर। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हीं किशिता गुप्ता ने फैंसी ड्रेस पहनकर अमर उजाला समाचार पत्र को प्रदर्शित किया। किशिता ने अपनी ड्रेस पर आजादी के समाचारों से जुड़ा एक श्लोगन मैं हूं अमर उजाला अखबार, आजादी की खबरों का भंडार बड़े-बड़े शब्दों में लिखा था। किशिता के पिता विकास गुप्ता बिजनौर की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं। वह कोटद्वार के अंग्रेजी माध्यम स्कूल डीएवी में शिक्षक हैं। पांच साल की नन्ही किशिता भी इसी स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। फैंसी ड्रेस के रूप में अमर उजाला को प्रदर्शित करना अमर उजाला की उसके पाठकों में पसंद को दर्शाता है।