फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारी और वकीलों की अलग-अलग गेट से होगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वादकारी और वकीलों की अलग-अलग गेट से होगी एंट्री
विज्ञापन

बिजनौर। जजी परिसर की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मंथन हुआ। बैठक कर सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार हुआ। तय हुआ कि वादकारी और वकील तथा कर्मचारी अलग-अलग गेट से प्रवेश करेंगे। बृहस्पतिवार को एडीजे पंचम विजय तालियान की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीएम प्रशासन भगवतशरण, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मौजूद रहे। तय किया गया कि जजी के मुख्य गेट नंबर एक से अधिवक्ता और कोर्ट कर्मचारियों को प्रवेश दिया जाएगा। उनके वाहनों की पार्किंग जजी चौक के बराबर में होगी। वादीकारियों और जजी में आने वाले अन्य कर्मचारियों की एंट्री मंडावर रोड स्थित गेट नंबर तीन से होगी। जजी के अंदर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर चेकिंग के बाद ही पुलिस किसी को अंदर जाने देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें