फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शटडाउन के बावजूद लाइनमैन को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में रविवार को बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक संविदाकर्मी लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

गांव सिसौना बिजलीघर पर तैनात नसीरपुर नैन सिंह निवासी सुभाष कुमार (38) अम्हेड़ा में बिजली लाइन की मरम्मत करने गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन ने बिजलीघर से फोन पर शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़कर कार्य शुरू किया, लेकिन इसके बावजूद लाइन में करंट आ गया। तेज झटके की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए और नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें