फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश और आंधी में उड़ी बिजली, फसलों को भी नुकसान

Fri, 31 Mar 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के गांव मटौरानान में सड़क पर भरा बा​रिश का पानी
विज्ञापन
फोटो-31एनजेडबी07ए और 07बी
विज्ञापन


भागूवाला/नजीबाबाद/ धामपुर/नींदड़ू। मौसम के बदले मिजाज से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवा और आंधी के साथ हुई वर्षा से गेहूं आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा और कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति घंटों ठप रही।

नगर और आस-पास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की देर शाम तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बीच विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शुक्रवार तक रुक-रुककर बारिश होती रही। किसान पुष्पेंद्र सिंह, सुनील, जल सिंह, लोकेंद्र, ब्रह्मपाल का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में जलभराव होने से किसानों की गन्ना बुवाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


भागूवाला और मंडावली क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। राजपुर नवादा फीडर से गांव मुस्सेपुर, मंडावली, जसपुर, कल्लरवाली, सिकरौड़ा, लालपुर कल्याणपुर, हकीमपुर और भागूवाला बिजली फीडर से गांव औरंगपुर बसंता, करौली, मोहनपुर नारायणपुर रतन समेत कई गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब 20 घंटे तक ठप रही। जेई राजेश कुमार ने बताया कि विद्युत कर्मियों को निरीक्षण के लिए भेजा गया था। शुक्रवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।

धामपुर में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। नींदडू में बीती रात आई धूल भरी आंधी से धामपुर- दिल्ली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जीएस फार्म हाउस के सामने बिजली का खंभा सड़क की ओर झुक गया। धामपुर-नींदडू एचटी लाइन में आई तकनीकी कमी के कारण बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार को दिनभर बिजली गुल रही।

कालागढ़ में भी बृहस्पतिवार देर रात्रि से लेकर शुक्रवार को भी रुक-रुक कर बारिश जारी है। बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं व जौ की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


आंधी उड़े टीनशेड, जांच की मांग

अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में बीती रात थोड़ी सी हवा चलने से मनरेगा कर्मियों लिए बनाए गए पशुशाला के टीनशेड उड़ गए। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर घटिया सामग्री सहित पैसो की मांग करने का आरोप लगाया। गांव में सरकार की ओर से करीब 45 मनरेगा कार्मियों को चिन्हित किया था। गांव में चार मनरेगा कर्मियों की पशुशालाओं का निर्माण कराकर दिया गया था। बीती बृहस्पतिवार की रात चली मामूली हवाओं से दीवार तोड़कर टीनशेड उड़ गए। ग्राम प्रधान पति जाकिर हुसैन ने आरोपों को गलत बताया। इस सम्बन्ध में बीडीओ राजेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें