कालागढ़। कालागढ़ पावर हाउस से दीपावली पर बिजली का उत्पादन किया जाएगा। रामगंगा जलविद्युत गृह दीपावली पर बिजली का उत्पादन करेगा। रामगंगा बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने बताया कि बांध से शुक्रवार के दिन में 11 बजे से 1760 क्यूसेक पानी की निकासी बिजली बनाने के लिए पावर हाउस को दी जाएगी। विद्युत निगम ने पानी की मांग की है। कालागढ़ पावर हाउस के उप महाप्रबंधक पंकज अग्रवाल के अनुसार मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। दो मशीन उत्पादन के लिए तैयार है। धनतेरस पर सुबह 11 बजे से 28 अक्तूबर की दोपहर तक 40 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाएगा। दीपावली पर सभी को रोशनी करने का अवसर मिलेगा।