12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित
बिजनौर। बीज व कीटनाशक रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। दुकान बंद करके भागने पर 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
शनिवार को उपकृषि निदेशक गिरीशचंद्र, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेेश मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार की टीम ने छापा मारा। 52 दुकानों पर छापा मारकर कीटनाशक रसायनों के 31 और बीज के नौ नमूने लिए गए। इस दौरान दुकान बंद करके भागने पर मैसर्स क़ृषि केंद्र एग्री जंक्शन वन शॉप स्टॉप गुनियापुर, मैसर्स किसान बीज भंडार मखवाड़ा, मैसर्स किसान खाद एवं बीज भंडार अकबराबाद, मैसर्स शिव बीज भंडार कोतवाली, मैसर्स अमर बीज भंडार कोतवाली देहात, मैसर्स किसान बीज भंडार कोतवाली देहात, मैसर्स गंगवाल ट्रेडर्स कोतवाली देहात, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र फुलसंदा, मैसर्स चौधरी बीज भंडार नहटौर, मैसर्स ओम एग्री क्लीनिक नहटौर, मैसर्स अनिल बीज भंडार नहटौर तथा मैसर्स वर्धमान ट्रेडर्स नहटौर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका लाइसेंस निलंबित किया गया। कार्रवाई के दौरान मैसर्स क़ृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) वन स्टॉप शॉप अकबराबाद व मैसर्स किसान बीज भंडार भनेड़ा के स्टॉक रजिस्टर अधूरे पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।