फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़े जाने की संभावनाएं कम

Thu, 11 Apr 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में सूखी नहर।
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। नहरों में पानी नहीं होने से क्षेत्र के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर है। किसान लगातार नजीबाबाद और हरिद्वार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं, लेकिन पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़े जाने की दूर तक कोई संभावना नहीं हैं।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही किसानों की फसलों को सिंचाई की अधिक आवश्यकता होती है। भागूवाला, नांगलसोती, नजीबाबाद और बिजनौर के अनेक किसान फसलों की सिंचाई के लिए पूर्वी गंग नहर और उससे जुड़ी नहर शाखाओं पर निर्भर है। नहरों में पानी नहीं होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसान धर्मेंद्र राणा, नीरज सहरावत, प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि का कहना है कि गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। इसके बाद गन्ने की बुवाई की जाएगी। खेतों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने नजीबाबाद और हरिद्वार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा, लेकिन अभी नहरों में पानी छोड़े जाने की कोई संभावना नहीं है। किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

- फोरलेन कार्याें के चलते नहर में नहीं छोड़ा जा रहा पानी

नजीबाबाद। हरिद्वार सिंचाई विभाग की ओर से पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़े जाने का प्रयास जारी हैं, लेकिन हरिद्वार और नजीबाबाद क्षेत्र में फोरलेन का कार्य होने के कारण नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा। दरअसल, हरिद्वार और नजीबाबाद क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर के ऊपर से फोरलेन पुल निर्माण के लिए सैटरिंग लगाया गया है। जिससे चलते पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ना संभव नहीं है।
- मई माह में होगी नहरों की सिल्ट सफाई
नजीबाबाद। फसलों की पर्याप्त सिंचाई करने में किसानों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। फोरलेन निर्माण के चलते पूर्वी गंग नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। मई माह में पूर्वी गंग नहर और उससे जुड़ी शाखाओं की सिल्ट सफाई का कार्य आरंभ होगा। सिल्ट सफाई का कार्य पूरा होने के बाद ही पूर्वी गंग नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
- एनएचए द्वारा फोरलेन निर्माण के चिड़ियापुर और नजीबाबाद में फोरलेन बाईपास निर्माण के लिए पूर्वी गंग नहर में सैटरिंग लगाया गया है। जिसके चलते पूर्वी गंग नहर में फिलहाल पानी छोड़ा जाना संभव नहीं है। - विपिन कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें