फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाजीपुर में गुलदार की दहशत, पिंजरा नहीं लगवाने पर धरने की चेतावनी

Sat, 01 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पैजनिया। गांव गाजीपुर में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा यदि वन विभाग ने पिंजरा नहीं लगवाया तो धरना दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को खेत में पानी देने गए किसान लोकेंद्र सिंह और विक्की ने गुलदार को देखा। गुलदार को देखकर दानों घर लौट आए और इसकी जानकारी गांव वालों को दी। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के किसानों का खेतों पर काम भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार के आबादी में होने से हादसा हो सकता है। इस मौके पर सोमेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, विकांत, दीपक, योगेश कुमार, अंकित कुमार रहे। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि गांव में पिंजरा लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें