फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने छह वर्षीय बालक को मार डाला, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 02 Sep 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1. गुलदार के हमले में घायल हुए बच्चे की जांच करते चिकित्सक, बाद में इस बच्चे को मृत घोषित कर दि
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रामदासवाली में मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलदार ने छह वर्षीय बालक कनिष्क को मार डाला।
विज्ञापन

गांव रामदासवाली में डालचंद का छह वर्षीय पुत्र कनिष्क मंगलवार की देर शाम में करीब 7:30 बजे पास की दुकान समान लेने गया था। गन्ने के खेत से गुलदार ने निकलकर बालक कनिष्क पर हमला कर दिया। सड़क पर खड़े परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गुलदार बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया। गुलदार के हमले में कनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को नजीबाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। गुलदार के हमले के बाद गांव में दहशत बनी हुई है। उधर, बालक की मौत से परिजनों में मातम है। बताया जाता है गांव रामदासवाली वन विभाग के राजगढ़ वन रेंज के अंतर्गत आता है। सूचना पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

1. गुलदार के हमले में घायल हुए बच्चे की जांच करते चिकित्सक, बाद में इस बच्चे को मृत घोषित कर दि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें