फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घेर में बंधी गाय को गुलदार ने मार डाला

Mon, 24 Mar 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। मुकुल ने बताया कि गांव में रविवार सुबह पांच बजे एक गुलदार दीवार फांदकर घेर में घुस आया उसने गाय पर हमला कर उसे मार डाला। घेर के पास जंगल है, जिसमें आम का बाग है। गुलदार अक्सर आम के बाग में देखा जा रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग के कर्मचारियों ने गाय का पोस्टमार्टम कराने व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। किसान मजदूर संगठन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मयंक राजपूत, प्रधान हरजीत कौर ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें