फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में गुलदार की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

Sat, 06 Dec 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर सड़क हादसे में मरे गुलदार के देखते लोग। स्रोत राहगीर - फोटो : सिपाही का वीडियो वायरल।
विज्ञापन
नूरपुर। बृहस्पतिवार देर रात किसी वाहन की चपेट में आने से गुलदार की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह नूरपुर अमरोहा मार्ग पर थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव जुझेला की पुलिया के पास गुलदार का शव मिला। सड़क किनारे पड़े गुलदार को देख लोगों ने सूचना वन दरोगा मोती लाल को दी। टीम ने मौके पर पहुंच गुलदार के शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है तथा घटना के बारे में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन को पकड़ने के लिए विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें