फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने दो गोवंशों को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। ग्राम पूरनपुर में गुलदार ने दो गोवंशों को निवाला बना लिया। आबादी क्षेत्र के पास गुलदार के हमले की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी भूदेव सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह अपने खेत पर जा रहे थे तो उन्हें गांव के पास स्थित चामुंडा देवी स्थल के निकट गोवंश का अधखाया शव पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर एक अन्य निराश्रित बछड़े का भी अधखाया शव पड़ा था। मौके पर गुलदार के पंजों के निशान भी मिले। गांव निवासी धनश्याम सिंह, चंचल कुमार, मनोज कुमार आदि का कहना है कि उनके खेतों में लंबे समय से गुलदार देखा जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी वनविभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने वनविभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रेंजर गोविंद राम गंगवार का कहना है कि गुलदार की लोकेशन को ट्रेस कर पकड़ने का प्रयास किया जा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें