फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार ने बकरियों को निवाला बनाया

Sun, 23 Mar 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गंगवाली में गुलदार ने किसान की पशु शाला में बंधी पांच बकरियों को अपना निवाला बना लिया। गांव में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है। क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर गंगवाली निवासी गुलशन सिंह द्वारा वन क्षेत्र अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 21/ 22 मार्च की रात्रि उसकी पशु शाला में बंधी पांच बकरियों को गुलदार ने मारकर खा लिया। पत्र के माध्यम से उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मृत पड़ी बकरियों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मुआवजे के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें