फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ा गुलदार, दहशत में ग्रामीण

Fri, 18 Apr 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में नैंसीवाला -तिगरीमनकावाला मार्ग पर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड के ​​शिखर पर चढ़ा ब
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों द्वारा सूचना मिली कि गांव नैंसीवाला-तिगरीमनकावाला के जंगल में यूकेलिप्टस के पेड़ पर एक गुलदार चढ़ा बैठा है। सूचना पर वन विभाग धामपुर और नगीना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई गांवों के लोग उसे देखने पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारियों ने सख्ती कर उन्हें वहां के खदेड़ा। वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि जब तक सूर्य का प्रकाश होगा, तब तक गुलदार पेड़ से नहीं उतरता। अधेरा होने के बाद लगभग आठ बजे गुलदार पेड़ से कूदा और जंगल में चला गया। रेंजर ने बताया कि उसे पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें