आदेश की अवहेलना में लेखपाल निलंबित
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना में बार-बार आदेश देने और साप्ताहिक बैठकों में निर्देशित करने के उपरांत भी ढक्का कर्मचंद क्षेत्र में कार्यरत लेखपाल नरेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया है। आरोपी के विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच अधिकारी तहसीलदार धामपुर रमेशचंद सिंह चौहान को नामित किया गया है। 15 दिन में आरोपी लेखपाल की जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं। निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्टार कानूनगो कार्यालय धामपुर से संबद्ध कर दिया गया है।