फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लाहककला में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से भरा पिकअप वाहन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में पशुओं को छोड़ा, लोगों को आता देख गाड़ी छोड़ भागे
विज्ञापन

मंडावली। गांव लाहककलां के खेतों पर आवारा पशुओं को उतारते हुए ग्रामीणों ने एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

गांव लाहककलां के किसान कलीम अहमद, इसराहीम, मनीराम, आरिफ, चमन सिंह रविवार को खेतों पर चारा लेने गए थे। उसी दौरान किसानों को दो व्यक्ति पिकअप वाहन से खेतों में पशुओं को उतारते दिखाई दिए। किसानों के शोर मचाने पर दोनों व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और वाहन मालिक को बुलाया। उसने बताया कि गांव आलोपुर के किसानों के पशु होने की बात कही। एसआई सुभाष तोमर ने पशु मालिकों को मौके पर बुलाकर पशुओं को मोहनपुर की गोशाला में पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी पशुपालक अपने पशुओं को आवारा छोड़ता दिखा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव लाहककलां क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशुओं को आवारा छोड़ा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें