फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार छोड़, वन विभाग तलाश रहा बकरी चोर

विज्ञापन
बिजनौर तहसील क्षेत्र के गाव राघोरामपुर के जंगल में घूमता गुलदार। स्रोत ग्रामीण।
विज्ञापन
- वन विभाग की चार बकरी अब तक हो चुकी हैं पिंजरे से चोरी
विज्ञापन

- वन विभाग ने गुलदार पकड़ने के लिए खरीदी थीं 16 बकरियां, अधिकांश हो गईं चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/बिजनौर। इन दिनों वन विभाग को केवल गुलदार ने ही नहीं, बल्कि चोरों ने भी परेशान कर रखा है। अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुरजमाल में गुलदार ने वृद्धा को मारा तो वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। पिंजरे में गुलदार को लुभाने के लिए बकरी बांध दी, लेकिन गुलदार से पहले चोर पिंजरे तक पहुंच गए। रात में पिंजरे का ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। अब तक वन विभाग की चार बकरी पिंजरे से चोरी हो चुकी हैं।
गांव शाहपुरजमाल में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व गुलदार ने घास लेने गई एक वृद्धा पर हमला कर मार डाला था। इसके बाद वन विभाग की ओर से दो पिंजरे लगाए गए थे। गुलदार को लुभाने के लिए पिंजरे में बकरी बांधी गई थी। बृहस्पतिवार को किसी समय चोर पिंजरे से बकरी को चोरी कर ले गए। विभाग ने 16 बकरियां खरीदीं थीं। जिनमें से चार से अधिक बकरियों को तो गुलदार खा गए। आधा दर्जन बकरियां तो पिंजरे में बंधे हुए बारिश से भीग कर बीमार हो गईं और निमोनिया से ही मर गईं। जबकि चार बकरियों को चोर चोरी कर चुके हैं। जिस कारण वन विभाग अब गुलदार को छोड़ पहले बकरी चोरों की ही तलाश में लग गए हैं। वन दरोगा ने जगत सिंह राणा ने पुष्टि करते बताया कि पिंजरों की निगरानी कराई जा रही है। वहीं उन्होंने पिंजरे में दूसरी बकरी बांधे जाने की बात कही है।
विज्ञापन

- चकरोड में दिखा गुलदार, ग्रामीणों ने बनाई वीडियो
बिजनौर। बिजनौर तहसील के गांव राघोरामपुर नयागांव में पिछले एक सप्ताह से ग्रामीणों को गुलदार नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह भी जब कुछ ग्रामीण जंगल पहुंचे तो रास्ते में गुलदार बैठा नजर आया। वहीं दो दिन पहले भी एक गुलदार दिखा था, जिसकी वीडियो बना ली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर गुलदार के पगचिह्न तो मिले ही साथ ही उसके शावकों के पगचिह्न भी मिले। एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि मौके पर पिंजरा लगवाया जा रहा है। साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगवाए जाएंगे।

नहटौर-गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया
नहटौर। बृहस्पतिवार को गांव फिरोजपुर की चकरोड में एक गुलदार शव पड़ा मिला था। मौके पर रेंजर गोविंद राम गंगवार के नेतृत्व में पहुंची टीम की जांच में आपसी संघर्ष में गुलदार की मौत होने की बात सामने आई थी। शुक्रवार को वन विभाग की ओर से गांव के जंगल में पिंजरा लगवाया गया। जिसमें गुलदार को लुभाने लिए मांस रखवाया गया। उधर फतेहपुर में सचिन त्यागी का बछड़ा किसी समय पशुशाला से बाहर निकल गया, जिसे गुलदार ने मार डाला। उधर मटोरा मान में भी गुलदार ने शिवम कुमार की एक बछिया को मार दिया। घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


- शीघ्र आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया
अफजलगढ़। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह और धामपुर एसडीएम मोहित कुमार गुलदार के हमले में मारी गई वृद्धा गोमती के पुत्र दुर्वेश और अन्य परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। वहीं शीघ्र ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों ने विधायक व एसडीएम के सामने अपनी समस्याओं को रखा तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें