धामपुर तहसील में मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताते अधिवक्ता।
- फोटो : DHAMPUR
वकीलों ने मानव श्रंखला बना विरोध जताया
धामपुर। बार ऐसोसिएशन ने अधिवक्ताओं के साथ हो रही घटनाओं के विरोध में कार्य बहिष्कार कर एसडीएम कार्यालय परिसर में मानव श्रंखला बनाई। सरकार से अधिवक्ताओं की हत्या रोकने, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और सुरक्षा दिलाने की मांग की। मानव श्रंखला बनाने वालों में अधिवक्ता शहजादा परवेज, राजपाल सिंह, विनोद सैनी, सुरेंद्र सिंह, परशुराम, पद्म सिंह, थम्मन सिंह, जितेंद्र पाल सिंह गहलौत, गजेंद्र सिंह, उमा शंकर शर्मा, सचिन सेहरावत, अरुण कुमार रहे।