फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के समर्थन में वकीलों ने लगाया जाम

विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर जाम लगाते अधिवक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में वकीलों ने लगाया जाम
विज्ञापन

बिजनौर। किसान आंदोलन को वकीलों ने भी समर्थन दिया है। जिला बार के नेतृत्व में वकीलों ने जजी चौराहे पर जाम लगाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन दिया गया। बार कार्यालय पर जिला बार अध्यक्ष अजीत पंवार की अध्यक्षता व महासचिव रामेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में वक्ताओं ने किसानों के साथ सरकार द्वारा किए गए व्यवहार की निंदा की। साथ ही कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। कहा कि धरने पर बैठे किसानों ने खुद भी कहा है कि जिन शरारती तत्वों ने लालकिले पर धर्म विशेष का झंडा फहराकर देशवासियों की भावनाओं को आहत किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की वे निंदा करते हैं। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए जजी चौक पर पहुुंचे और कुछ देर के लिए जाम लगाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें