फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हापुड़ कांड के विरोध में वकीलों ने रखी हड़ताल, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
चांदपुर तहसील में एसडीएम रितु रानी को ज्ञापन देते अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार एसोसिएशन की अगुवाई में जजी, कलक्ट्रेट, लेबर कोर्ट, किशोर न्यायालय, एमएसी कोर्ट, रजिस्ट्री ऑफिस में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया। वकीलों ने वादकारियों, पुलिसकर्मियों को भी जजी में प्रवेश नहीं करने दिया। युवा वकीलों ने जजी से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही वकील जजी में प्रवेश करने वाले दोनों ही गेटों पर शामियाना लगाकर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने बंदियों को ला रही हवालात की गाड़ी व हजारों वादकारियों को जजी में प्रवेश नहीं करने दिया। जनपद न्यायालयों के दाेनों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर अधिवक्ताओं ने धरना दिया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान, राजेंद्र जिंघाला, राकेश कुमार सिंह, पूर्व महासचिव राजेंद्र सेढा, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में जजी के पार्किंग वाले गेट पर धरना दिया गया। वहीं दूसरी ओर मंडावर वाले गेट पर महासचिव संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलसिताब गुल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष निपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव विपुल कुमार, परवेंद्र चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र देवल, पूर्व महासचिव नवदीप सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने धरना दिया।
इस घटना के विरोध में युवा वकीलों ने जजी से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। इस घटना में कार्रवाई नहीं होने पर धरनास्थलों पर पुलिस, प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन में महिला अधिवक्ताओं साधना रस्तोगी, ममता शर्मा, राखी शर्मा, सविता सिंह, संगीता, जैनब परवीन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वकीलों के धरना प्रदर्शन के कारण सोमवार को न्यायिक कार्य पूरी तरह से ठप रहा। हजारों वादकारियों को लौटना पड़ा। जजी सुनसान पड़ी रही।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, महासचिव संजय कुमार के अनुसार पांच सितंबर को दंड पूजन होगा। इसके बाद दोपहर 11 बजे जजी स्थित न्याय चौक पर अधिवक्ता जाम लगाएंगे। इसके अलावा डीजीपी पुलिस व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन का पुतला दहन किया जाएगा। उधर, टैक्स बार एसोसिएशन एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने हापुड़ पुलिस द्वारा वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की घोर निंदा करते हुए विरोध जताया।
बैठक में सतीश शर्मा, अर्जुन गौड़, शशांक राजपूत, मुकेश कुमार, अभिषेक अग्रवाल, मो हाशिम, सचिन गौड़ आदि मौजूद रहे।
- घायल वकीलों को मुआवजा दिलाने की मांग
चांदपुर। सीनियर बार एसोसिएशन चांदपुर ने हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवकताओं पर की लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम रितु रानी को ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में बैठक सोमपाल सिंह की अध्यक्षता व मुकेश कुमार के संचालन में हुई। राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हापुड़ प्रकरण में घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिए जाने और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के डेलिगेशन को 48 घंटे में वार्ता के लिए आमंत्रित करने की मांग की है। इस मौके पर सुनील शर्मा, विनय चौधरी, छतरपाल सिंह, विशाल चौधरी, रियाज आलम, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें