एनआईसी में बिजनौर जनसंवाद नामक मोबाइल एप्लिकेशन लांच करते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर जनसंवाद मोबाइल एप लांच किया
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने एनआईसी कक्ष में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए बिजनौर जनसंवाद नामक मोबाइल एप लांच की गई। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल एप के माध्यम से स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं को फोटोग्राफ सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, संबंधित एडीओ एवं पंचायत सचिव को प्रेषित कर अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं। इस एप पर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव, स्वच्छता, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता, सफाई कार्मिकों की उपस्थिति, सामुदायिक शौचालय, खुले में शौच, अतिक्रमण, टूटी सड़क आदि ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।