फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन पेमेंट गेट-वे का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन पेमेंट गेट-वे का शुभारंभ
विज्ञापन

किरतपुर। हाउस टैक्स के भुगतान के लिए आनलाइन पेमेंट गेट वे का उद्घाटन किया गया। लोगों को इसकी प्रक्रिया को समझाया गया।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में आनलाइन पेमेंट जमा करने के लिए हाउस व जलमूल्य टैक्स के लिये प्रोजेक्टर्स पर जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसका उद्घाटन चेयरमैन अब्दुल मन्नान व ईओ हरिलाल पटेल ने किया। चेयरमैन ने कहा कि आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनलाइन पेमेंट जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब घर बैठे आनलाइन हाउस टैक्स, जल मूल्य टैक्स जमा कर सकते हैं। आनलाइन पेमेंट जमा करने वाली किरतपुर नगर पालिका, जिला की प्रथम नगर पालिका बन चुकी है। इसे नगर पालिका परिषद किरतपुर की वेबसाइट nppkiratpurtax.co.in के माध्यम से कर जमा सकते हैं। कंपनी के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में आप स्वाइप मशीन के माध्यम से अपने गृहकर व जलमूल्य का भुगतान कर पाएंगे। इस मौके पर मो. फैजान, सय्यद ऐजाज हुसैन, शब्बन जूनैैैदी, मो. कामिल, फिरासत हुसैन, एसआई राजवीर सिंह, जेई अनुराग कमल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें