श्रमिकों का किया गया अंतिम संस्कार
बिजनौर, नजीबाबाद। रांची झारखंड में मार्ग दुर्घटना में मारे गए दोनों श्रमिकों का सोमवार देर रात उनके पैत्रिक गांव में नम आंखों से परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। रांची झारखंड में रविवार को ट्रक पलटने से मरे श्रमिक खुशहालपुर मड़का निवासी रोहित पुत्र भीषम और बेगमपुर शादी निवासी पवन पुत्र राम सिंह का मंगलवार रात गांव शव पहुंचने पर परिजनों ने नम आंखों से दोनों के पैत्रिक गांव में प्रधानपति हिमांशु राजपूत की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया है। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया और दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।