फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में काशीपुर, उत्तराखंड निवासी दो आरोपियों सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मोहल्ला नौधना निवासी ललित कुमार ने तहरीर में बताया कि नगर के ही मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी एक युवक ने काशीपुर, उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति से उसकी व दो दोस्तों की मुलाकात कराई। उक्त व्यक्ति ने उन्हें विश्वास में लेते हुए फिजी, थाईलैंड के एक होटल में नौकरी लगवाने के नाम पर प्रति व्यक्ति साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि दस्तावेज और रुपये देने के बाद उन्हें वर्क परमिट और हवाई जहाज के टिकट देकर थाईलैंड भेज दिया गया। थाईलैंड पहुंचकर उन्हें फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने साथ ठगी होने का पता लगा। पीड़ितों ने अपने परिवार से संपर्क कर किसी प्रकार भारत वापसी की। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मोहल्ला गंज, काशीपुर, उत्तराखंड निवासी आरोपी अब्दुल्ला उर्फ सिंकदर अली, समीरा और मोहल्ला इमामबाड़ा, शेरकोट निवासी जीशान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें