फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं कटाई पर लेबर का संकट

विज्ञापन
अफजलगढ़ में खेत में गेंहू की कटाई करते श्रमिक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गेहूं कटाई पर लेबर का संकट
विज्ञापन

बिजनौर, अफजलगढ़। क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर कटने के लिए तैयार है, लेकिन कोरोना के संक्रमण के भय से लेबर का टोटा हो रहा है। किसान अनिल राठी, मुकुल, ऊषा, प्रह्लाद तथा विशाल आदि का कहना है कि गेहूं काटने के लिए कोरोना के भय से लेबर की कमी पड़ गई है और अन्य स्थानों से आने वाली लेबर भी नहीं आ पाई है। जो आई भी थी वह लॉकडाउन के चलते वापस चली गई। छोटा किसान तो अपने परिवार के साथ मिलकर स्वयं ही गेहूं की कटाई करने में लगा है। इसके अलावा बड़ा किसान मशीनों से अपनी फसल कटवाना के लिए इंतजार में है। क्षेत्र में भी कई मशीनें गेहूं काटने की लिए आ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें