फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बढ़ापुर - जंगल में मिला कुंवर रामकुमार का शव, हत्या की आशंका

Thu, 23 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दोपहर में नदी के पास मिली थी बाइक, सिर में हैं गंभीर चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर। बढ़ापुर में किराना की दुकान करने वाले क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी गुमशुदा कारोबारी का शव देर शाम क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में पड़ा मिला। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि उनके सिर में गंभीर चोट देखी गई हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर ढीकली निवासी कुंवर रामकुमार सिंह का पुत्र मुकेश कुमार चौहान यहां आंबेडकर मूर्ति के समीप किराना की दुकान करता था और मंगलवार की दोपहर से लापता था। मुकेश कुमार के पिता कुंवर रामकुमार सिंह ने पुलिस में दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उसका पुत्र मुकेश कुमार कस्बे में किराने की दुकान करता है। मुकेश मंगलवार को अपने घर से करीब नौ बजे सुबह में दुकान पर आया था और दुकान से करीब ढाई बजे दुकान बंद कर कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस को एक बाइक के यहां नकटा नदी के समीप एक नाले में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने नाले से बाइक बरामद की जो मुकेश कुमार की बताई जाती है। देर शाम पुलिस को क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे और ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी के जंगल में किराना व्यापारी मुकेश कुमार चौहान (45) का शव बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें