इसरो में चयनित बिजनौर का क्षितिज सिंह अपने माता पिता के साथ।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के क्षितिज सिंह का इसरो में चयन
बिजनौर। क्षितिज सिंह का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ है। क्षितिज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक के रूप में कार्य करेंगे।
ग्राम जमालपुर कीरत ताजपुर निवासी बिजनौर सुजीत सिंह के पुत्र क्षितिज का इसरो में चयन हुआ है। सुजीत सिंह वर्तमान में पंजाब विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं जबकि क्षितिज की माता मेजर नीलम सिंह वर्तमान में होम साइंस कॉलेज चंडीगढ़ में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। क्षितिज सिंह के मामा आकाश कुमार जनपद में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी हैं।
परिजनों ने बताया कि क्षितिज सिंह का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। पूर्व में क्षितिज का चयन आईआईटी रुड़की में आर्किटेक्चर ब्रांच में हुआ था। उसका सपना देश के लिए वैज्ञानिक बनकर कार्य करने का था। क्षितिज की इस उपलब्धि से परिवार व निकट संबंधियों में खुशी का माहौल है।