फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की के लिए संघर्षरत रहें क्षत्रिय : सूरजपाल

विज्ञापन
धामपुर में कैलेंडर का विमोचन करते महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
देश की तरक्की के लिए संघर्षरत रहें क्षत्रिय : सूरजपाल
विज्ञापन

धामपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर 11वें वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने क्षत्रिय समाज में पनप रहीं कुरीतियों को दूर करने और समाज को एकजुट कर देश की तरक्की के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।
रविवार को क्षत्रिय नगर स्थित भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज सदा से ही राष्ट्र और हिंदू समाज की रक्षा के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चल हिंदू समाज की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने के लिए प्रेरित किया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष (उत्तराखंड) अनिल चौहान ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे, समाज को उत्थान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हितेंद्र सिंह ने समाज के लोगों से फंड जुटाकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने को प्रेरित किया। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पद्म ने भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शूटर प्रियांक चौहान को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला संयोजक ठा. अभय कुमार सिंह, संरक्षक नरेश वत्स, योगेंद्र राणा, पूनम चौहान, हरिराज सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने की। संचालन रविंद्र चौहान ने किया। इस मौके पर केशव चौहान, यशवीर सिंह गीतम, राकेश चौहान, सुमित राजपूत, निर्दोष कुमार, चंद्रभान सिंह, शैलेंद्र प्रताप, डॉ. राजकुमार रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें