फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में केपीएस की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
बिजनौर नेहरू स्टेडियम में मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेती बिजनौर और मुरादाबाद की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय बालिका जूनियर नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें केपीएस इंटर कॉलेज बिजनौर और मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में केपीएस इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। वहीं जूनियर नेहरू हॉकी में आरजेपी बिजनौर और पार्कर इंटर कॉलेज मुरादाबाद के बीच प्रतियोगिता हुई। जिसमें पार्कर इंटर कॉलेज मुरादाबाद की टीम विजेता रही। इसके साथ ही सब जूनियर हॉकी में राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, रामपुर व राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें राजकीय बाकर इंटर कॉलेज रामपुर की टीम ने बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें