धामपुर में आज से चालू होगा कोविड अस्पताल
धामपुर। धामपुर में रयान फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आज से 20 बेड का अस्पताल शुरू होने जा रहा है। इस अस्पताल में मरीजों का उपचार निशुल्क होगा। फाउंडेशन के सदस्य कमाल अहमद ने बताया कि अस्पताल के संचालन के लिए कोविड विशेषज्ञ डॉ. अबसार अहमद, डॉ.सफिया सिराज को दिल्ली एम्स से यहां लाया गया है। इस अस्पताल के चालू होने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार कराने में भारी सुविधा होगी। भूपेंद्र शर्मा सोनू ने बताया कि यह अस्पताल में धामपुर में नगीना मार्ग पर बाग रामलीला मैदान के पीछे बगदाद अंसार गांव को जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यहां एक स्कूल परिसर में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर एवं ऑक्सीजन बेड हॉस्पिटल का शुभारंभ होने जा रहा है। अस्पताल में नि:शुल्क परामर्श, ऑक्सीजन बेड, आइसोलेशन बेड, खाना इत्यादि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अस्पताल में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राघव शरण गोयल, नाजिम अहमद का पूरा योगदान है।