फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में चले चाकू व डंडे में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में चले चाकू व डंडे, चार घायल
विज्ञापन

स्योहारा। ट्यूशन पढ़ कर लौट रहे छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश का लेकर लाठी डंडे व चाकू चले, जिसमें एक गुट के चार लोग घायल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल उपचार के लिए भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अनीसानंगली निवासी अनुज कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र मंतव्य चौधरी कक्षा 12 का छात्र है। सोमवार की शाम उसका पुत्र मंतव्य चौधरी अपने दोस्तों संग स्योहारा स्थित कोचिंग सेंटर से ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था कि उसके पुत्र के साथ ही ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र वासु चर्चित कुमार, विपिन चंदेल व शहबाज ने उसके पुत्र मंतव्य चौधरी पुत्र अनुज कुमार, लव त्यागी पुत्र चरन सिंह, हर्ष चौधरी पुत्र दुष्यंत कुमार निवासी ग्राम अनीसानंगली व आकिल पुत्र अब्दुल रहीम निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान स्योहारा पर चाकू व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें उपरोक्त चारों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वासु विपिन चंदेल चर्चित व शहबाज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें