गाली देने से मना करने पर चाकू घोंपा
राजा का ताजपुर। शराब पीकर गांव में गाली दे रहे युवक को मना करने पर शराबी ने एक युवक के पेट में चाकू मार दिया।
गांव पौटा निवासी शंकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव का ही सचिन शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है। सोमवार शाम सचिन उनके घर के पास शराब पीकर गाली दे रहा था। उसके पुत्र दिनेश ने गाली देने से मना किया तो वह झगड़ने लगा और जान से मारने के नीयत से दिनेश के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सचिन के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार के मुताबिक आरोपी युवक का चालान कर दिया गया है।