खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया
नजीबाबाद। गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री महाकाली सेवा दल ने लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
श्री महाकाली सेवा दल के अध्यक्ष आकाश कान्हा कर्णवाल और सचिव डॉ. राजीव अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व धूूमधाम से मनाया। सेवा दल ने रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर पर लोगों में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। कान्हा कर्णवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान का दर्जा दिया गया है। सभी ने अपने गुरुओं को याद कर विश्व शांति की कामना की।