फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल दौर में संस्कृति को संजोकर रखें युवा

विज्ञापन
नजीबाबाद के इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित सेमिनार में बोलती छात्रा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। डिजिटल के दौर में युवाओं को प्राचीन परंपराओं और संस्कृति को संजोकर भविष्य निर्माण की सलाह दी गई। वालिया ग्लोबल एकेडमी में आयोजित सेमिनार में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया उपलब्धियों को युवाओं के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष उमा शुक्ला, सचिव सीमा कपूर, उमा रानी के नेतृत्व में वालिया ग्लोबल एकेडमी में डिजिटल इंडिया आज का भारत विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। पर्यावरणविद एवं समाजसेवी रश्मि अग्रवाल के संयोजन में हुई सेमिनार में प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने युवाओं से सपनों का भारत निर्माण के लिए डिजिटल इंडिया दौर में प्राचीन पद्धति ,परंपराओं और देश की संस्कृति को संजोकर रखने की सलाह दी। रश्मि अग्रवाल ने युवाओं को डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं को व्यवहार में लाने की सलाह दी। माही के संचालन में वालिया ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने डिजिटल से युवाओं के भविष्य निर्माण के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की। युवाओं ने कहा डिजिटल के दौर में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सेमिनार में फरीना, मीना, पूर्वी, शिवांश, सक्षम, सिद्धि, विभोर, तूबा, याशिक, केशव, आस्था सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया विषय पर सारगर्भित विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें