फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्मी में बेहोश होकर गिरा बुलंदशहर का कांवड़िया, मौत

Tue, 30 Jul 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात में गर्मी से बेहोश हुए कांवडिए का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कोतवाली देहात/अफजलगढ़ (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद में गर्मी के चलते बुलंदशहर निवासी कांवड़ियां बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्राम हिंदूपुर और गांव भूतपुरी में दो हादसों में तीन कांवड़िये घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद में कावड़ियों का जत्त्था जा रहा था। कावड़ियों में जनपद बुलंदशहर के ग्राम इमलिया थाना कोतवाली देहात निवासी अजय कुमार(26) पुत्र गुलाब सिंह भी था। भीषण गर्मी के चलते अजय कुमार बेहोश हो गया। साथी कांवड़िये उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात ले आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
उधर क्षेत्र के ग्राम हिंदूपुर में जल लेकर आ रही शशि पत्नी बबलू निवासी ग्राम चांदपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर डीजे की पिकअप गाड़ी से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी कांवड़िये घायल शशि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लेकर आए, जहां से गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

- बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो कांवड़िये घायल
अफजलगढ़। पीलीभीत सुनगढ़ी निवासी 10 कांवड़ियों का जत्था बाइकों से हरिद्वार से गंगाजल लाने गया था। जत्थे में राजीव काॅलोनी निवासी कपिल कश्यप पुत्र इंद्रपाल कश्यप व रामलखन पुत्र चुन्नी लाल भी शामिल थे। जब शिवभक्त हरिद्वार से बाइकों से लौट रहे थे। जैसे यह शिवभक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव भूतपुरी के समीप पहुंचे, तो बाइक चला रहे रामलखन को झपकी लग गई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरकर फिसल गई। इसमें बाइक सवार रामलखन व कपिल कश्यप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें