फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उफान पर कठियारी नदी, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
भागूवाला में जो​खिम उठाकर कठियारी नदी पार करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
भागूवाला/नजीबाबाद। तेज बारिश होने से कठियारी नदी का जलस्तर बढ़ गया। स्कूल की छुट्टी के बाद गांव पीतमगढ़ लौट रहे छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर नदी को पार करना पड़ा। कई विद्यार्थी और उनकी साइकिल नदी के तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बचीं। उन्होंने बताया कि भागूवाला क्षेत्र का गांव प्रीतमगढ़ कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसा हुआ है। गांव की करीब 1500 की आबादी दोनों नदियों के उफान से होकर गुजरती है। गांव जाने के रास्ते रिजर्व फॉरेस्ट में होने के कारण नदी पार करने के लिए न तो कोई पक्का रपटा है और न ही पुल का निर्माण कराया गया। शनिवार को भी नदी का जलस्तर बढ़ने पर छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नदी पार कर आवागमन करना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से कठियारी नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें